सारण में ATM कर्मचारी से हुई लूट मामले में 5 अपराधी गिरफ्तार, नकदी एवं हथियार बरामद

Edited By Ramanjot, Updated: 11 Oct, 2021 10:57 AM

5 criminals arrested in the robbery case of atm employee in saran

सारण के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि करीब एक सप्ताह पूर्व अपराधियों ने एक बैंक के एटीएम कर्मचारी से 40 लाख 25 हजार रुपए की राशि लूट ली थी। इसके बाद पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही दो अपराधियों को गिरफ्तार करने के साथ ही लूटी गई राशि में से 18...

छपराः बिहार में सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र में एक बैंक के एटीएम कर्मचारी से 40 लाख रुपए की राशि लूट मामले में शामिल पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। 

नकदी के साथ हथियार बरामद 
सारण के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि करीब एक सप्ताह पूर्व अपराधियों ने एक बैंक के एटीएम कर्मचारी से 40 लाख 25 हजार रुपए की राशि लूट ली थी। इसके बाद पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही दो अपराधियों को गिरफ्तार करने के साथ ही लूटी गई राशि में से 18 लाख 28 हजार 500 रुपए, लूट में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, देशी कट्टा और कारतूस बरामद कर लिया था।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लूट की घटना में शामिल तीन अन्य अपराधी सोनू पांडेय, पियूष कुमार और मिंटू कुमार को लूट की रकम करीब आठ लाख 70 हजार रुपए साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!