बिहार में कोरोना की चपेट में आने से 5 लोगों ने तोड़ा दम, मृतकों का आंकड़ा बढ़कर हुआ 68

Edited By Nitika, Updated: 01 Jul, 2020 04:35 PM

5 people died due to corona in bihar

बिहार में कोरोना महामारी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। इसकी चपेट में आने से 5 और लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद राज्य में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 68 तक पहुंच चुका है।

 

पटनाः बिहार में कोरोना महामारी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। इसकी चपेट में आने से 5 और लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद राज्य में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 68 तक पहुंच चुका है।

जानकारी के अनुसार, पिछले 24 घंटों के भीतर कोरोना से 5 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद से अब तक राज्य में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 68 तक पहुंच चुका है। वहीं मरने वालों में सर्वाधिक 7 लोग राजधानी पटना के है। साथ ही दरभंगा और सारण जिले में 5-5 मरीजों की मौत हुई है। इसके अतिरिक्त बेगूसराय, रोहतास और नालंदा 4-4 लोगों ने दम तोड़ दिया है।
 

वहीं गया, खगड़िया, जहानाबाद, नवादा और वैशाली में 3-3 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही भोजपुर, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, समस्तीपुर और सीवान में 2-2 मरीजों की जान कोरोना से गई है। बता दें कि अररिया, अरवल, औरंगाबाद, भागलपुर, जमुई, कटिहार, मधेपुरा, मुंगेर, पश्चिमी चंपारण और शिवहर में 1-1 मरीज की मौत हुई है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!