दर्दनाकः बेगूसराय में ट्रेन से कटकर 55 वर्षीय महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Diksha kanojia, Updated: 02 Sep, 2021 05:38 PM

55 year old woman dies after being hit by train in begusarai

राजकीय रेल पुलिस ने बुधवार को बताया कि करीब 55 वर्षीय महिला ट्रेन पर चढ़ने के लिए प्लेटफार्म संख्या एक से प्लेटफार्म नंबर दो पर जाने के क्रम में सहरसा से बेगूसराय की ओर जा रही राज्यरानी एक्सप्रेस की चपेट में आ गई। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल...

बेगूसरायः बिहार में बरौनी-कटिहार रेल खंड के लखमिनिया स्टेशन के प्लेटफार्म एक के समीप ट्रेन से कटकर एक महिला की मौत हो गई।

राजकीय रेल पुलिस ने बुधवार को बताया कि करीब 55 वर्षीय महिला ट्रेन पर चढ़ने के लिए प्लेटफार्म संख्या एक से प्लेटफार्म नंबर दो पर जाने के क्रम में सहरसा से बेगूसराय की ओर जा रही राज्यरानी एक्सप्रेस की चपेट में आ गई। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

सूत्रों ने बताया कि महिला को तत्काल निकट के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक महिला की पहचान नहीं हो सकी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!