बिहार सरकार की बड़ी कार्रवाई, काम में लापरवाही बरत रहे 85 पुलिस अधिकारियों को किया बर्खास्त

Edited By Nitika, Updated: 03 Dec, 2020 05:26 PM

85 police officers were dismissed

बिहार सरकार ने काम में लापरवाही बरत रहे अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए 85 पुलिस अफसरों को बर्खास्त कर दिया है। सरकार ने आईपीएस अधिकारी सहित कई सीनियर अफसरों के खिलाफ एक्शन लिया है।

 

पटनाः बिहार सरकार ने काम में लापरवाही बरत रहे अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए 85 पुलिस अफसरों को बर्खास्त कर दिया है। सरकार ने आईपीएस अधिकारी सहित कई सीनियर अफसरों के खिलाफ एक्शन लिया है।

जानकारी के अनुसार, इस साल नवंबर महीने तक कुल 644 पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। इनमें से 85 पुलिसकर्मी बर्खास्त हुए हैं जबकि अभी भी कई पुलिकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई चल रही है। बिहार पुलिस मुख्यालय ने बताया कि बिहार में 38 राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई संचालित है। इनमें 2 आईपीएस अफसरों को वृहद सजा दी गई है, जबकि 4 आईपीएस अफसरों के खिलाफ फिलहाल विभागीय कार्रवाई चल रही है।

इतना ही नहीं बिहार पुलिस सेवा के 7 अधिकारियों को सजा दी गई है जबकि अभी भी 25 बड़े पुलिस अफसरों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई चल रही है। इसके अतिरिक्त 606 अराजपत्रित पुलिसकर्मियों के खिलाफ एक्शन लिया गया है। इनमें से अब तक कुल 85 पुलिस अधिकारियों को बर्खास्त किया जा चुका है। 55 अधिकारियों को वृहद् दंड और 4 अन्य अधिकारियों को कम सजा दी गई है

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!