बिहार में मिले 864 नए कोरोना पॉजिटिव केस, पटना में सबसे अधिक 372 मामले

Edited By Ramanjot, Updated: 05 Apr, 2021 09:48 AM

864 new corona positive cases found in bihar

बिहार में पिछले चौबीस घंटे में 864 व्यक्ति कोरोना से संक्रमित हो गए। स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को 03 अप्रैल की जांच रिपोर्ट के आधार पर बताया कि पटना जिले में संक्रमण की तेज रफ्तार जारी है और पिछले चौबीस घंटे में जिले में सबसे अधिक 372 संक्रमित मिले...

पटनाः बिहार में कोरोना की दूसरी लहर का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। पिछले चौबीस घंटे में 864 व्यक्ति कोरोना से संक्रमित हो गए। स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को 03 अप्रैल की जांच रिपोर्ट के आधार पर बताया कि पटना जिले में संक्रमण की तेज रफ्तार जारी है और पिछले चौबीस घंटे में जिले में सबसे अधिक 372 संक्रमित मिले हैं।

इसी तरह जहानाबाद में 60, भागलपुर में 46, मुजफ्फरपुर में 34, मुंगेर और वैशाली में 25-25, पश्चिम चंपारण में 23, बेगूसराय और गया में 19-19, दरभंगा में 17, सुपौल में 16, सहरसा और सारण में 14-14, सिवान में 12, पूर्णिया में 11, रोहतास में 10 तथा मधुबनी, नालंदा, समस्तीपुर और शेखपुरा में नौ-नौ व्यक्ति कोविड-19 का शिकार हुए हैं। औरंगाबाद, पूर्वी चंपारण और कैमूर में आठ-आठ, अररिया, भोजपुर, जमुई और खगड़िया में सात-सात, बांका, बक्सर, गोपालगंज, नवादा और सीतामढ़ी में छह-छह, अरवल और शिवहर में तीन-तीन तथा कटिहार, किशनगंज, लखीसराय और मधेपुरा में दो-दो व्यक्ति पॉजिटिव हुए हैं।

बिहार के बाहर के सात लोगों का कोरोना जांच पटना में, दो-दो व्यक्ति का रोहतास और मुजफ्फरपुर में तथा एक-एक व्यक्ति का बक्सर और पश्चिम चंपारण में की गई। पिछले चौबीस घंटे में कोरोना से संक्रमित एक व्यक्ति की मौत हो गई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!