जन सुराज समर्थित नवनिर्वाचित MLC अफाक अहमद ने ली विधान परिषद सदस्यता की शपथ

Edited By Nitika, Updated: 26 Apr, 2023 04:00 PM

afaq ahmed took oath of legislative council membership

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज समर्थित नवनिर्वाचित विधान पार्षद अफाक अहमद ने आज विधान परिषद के सदस्य के तौर पर पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

 

पटना(अभिषेक कुमार सिंह): सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज समर्थित नवनिर्वाचित विधान पार्षद अफाक अहमद ने आज विधान परिषद के सदस्य के तौर पर पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। बिहार विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने अपने कक्ष में अफाक अहमद को शपथ दिलवाई। इस मौके पर विधान परिषद के उप सभापति डॉ. रामचंद्र पूर्वे भी मौजूद रहे।

PunjabKesari

पश्चिम चंपारण के रहने वाले अफाक अहमद ने हाल ही में सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में विधान परिषद की सीट पर हुए उप-चुनाव में महागठबंधन प्रत्याशी आनंद पुष्कर को 674 मतों से हराया है। अफाक अहमद पश्चिम चंपारण के आमना उर्दू हाई स्कूल में 35 वर्षों तक सेवा देने के बाद वीआरएस लेकर सेवानिवृत हुए थे। सामाजिक और राजनीतिक जीवन में सक्रिय रहने वाले अफाक अहमद ने बिहार में प्रशांत किशोर द्वारा शुरू किए गए जन सुराज अभियान में शुरुआती दिनों से अपना कंधा लगाया और प्रशांत किशोर की सोच और विजन के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!