मर गई ममताः जन्म के बाद बच्ची को नाली में फेंका, काले दुपट्टे में लिपटी हुई मिली मासूम

Edited By Swati Sharma, Updated: 03 Oct, 2022 06:31 PM

after birth the girl was thrown in the drain

घटना भोजपुर के आरा सदर अस्पताल की है। बताया जा रहा है कि रविवार देर रात को बच्ची के परिजन उसे मरने के लिए छोड़ गए हुए थे। एक महिला जब शौचालय गई तो उसने बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी।

भोजपुरः बिहार के भोजपुर जिले से इंसानियत को शर्मनाक करने वाला मामला सामने आया है, जहां पर एक बच्ची को जन्म के बाद उसके घर वाले नाली में छोड़कर भाग गए। वहीं बच्ची का हाथ नाली से बाहर पड़ा हुआ था।

PunjabKesari

काले दुपट्टे में लिपटी हुई मिली बच्ची
जानकारी के मुताबिक, घटना भोजपुर के आरा सदर अस्पताल की है। बताया जा रहा है कि रविवार देर रात को बच्ची के परिजन उसे मरने के लिए छोड़ गए हुए थे। एक महिला जब शौचालय गई तो उसने बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। इसके बाद लोगों ने वहां पर जाकर देखा तो छोटी सी बच्ची काले दुपट्टे में लिपटी हुई नाली में पड़ी हुई थी और उसका हाथ बाहर था। इसके बाद अस्पताल के गार्ड ने किसी तरह से बच्ची को बाहर निकाला। बच्ची को अब शिशु वार्ड में रखा गया है।

गार्ड और प्रसूति विभाग की नर्स ने बच्ची को बाहर निकाला
वहीं इस मामले में प्रसूति विभाग की नर्स पूनम कुमारी ने कहा कि एक महिला मरीज ने बताया कि शौचालय के पास वाली नाली में बच्चा रो रहा था। इसके बाद गार्ड और पूनम वहां पर गए। उन्होंने काफी देर बाद बच्ची को नाली से बाहर निकाला। इसके बाद बच्ची को लेबर वार्ड में रखा गया। बच्ची को कौन फेंक गया है इसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

अस्पताल में पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना
बता दें कि सदर अस्पताल में पहले भी ऐसी घटना हो चुकी है। उस समय भी छोटी सी बच्ची अस्पताल में पड़ी हुई मिली थी। पर उस दौरान बच्ची की मौत हो गई थी। अस्पताल प्रबंधक कौशल कुमार दुबे ने उस समय कहा था कि यह बच्ची हमारे अस्पताल की नहीं है। इस मामले में अस्पताल प्रबंधक से अभी तक कोई भी बयान नहीं आया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!