मेवालाल के इस्तीफे के बाद कांग्रेस का PM और नीतीश पर हमला- क्या ये लोग चलाएंगे बिहार की सरकार?

Edited By Ramanjot, Updated: 20 Nov, 2020 10:53 AM

after mevalal s resignation congress targets pm modi and nitish

कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मेवालाल चौधरी के इस्तीफा देने के बाद गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा। उन्होंने सवाल किया कि क्या असली कसूर उनका नहीं है...

नई दिल्ली/पटनाः कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मेवालाल चौधरी के इस्तीफा देने के बाद गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा। उन्होंने सवाल किया कि क्या असली कसूर उनका नहीं है जिन्होंने चौधरी को मंत्री बनाया था।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘‘3 दिन में ही भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे मंत्री का इस्तीफा। क्या ये लोग चलाएगे बिहार की सरकार? क्या ये 12 करोड़ बिहारियों से धोखा नहीं? क्या यही है सुशासन?'' उन्होंने सवाल किया, ‘‘क्या असली कसूरवार मोदी जी और नीतीश जी नहीं हैं जिन्होंने इन्हें 3 दिन पहले मंत्री बनाया?''

उल्लेखनीय है कि बिहार के शिक्षा मंत्री मेवालाल चौधरी ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। भ्रष्टाचार के आरोपों के बावजूद चौधरी को मंत्री बनाए जाने को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया था। नीतीश कुमार कैबिनेट में एक मंत्री के तौर पर शपथ लेने के तीन दिन बाद ही चौधरी ने इस्तीफा दे दिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!