Rajya Sabha Elections: बिहार से राज्यसभा के सभी पांच उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

Edited By Ramanjot, Updated: 03 Jun, 2022 05:27 PM

all five rajya sabha candidates elected unopposed from bihar

बिहार में हो रहे राज्यसभा चुनाव में सभी पार्टियों के उम्मीदवारों को स्क्रूटनी के बाद निर्वाचन का सर्टिफिकेट दे दिया गया। सभी पांचों उम्मीदवार निर्विरोध राज्यसभा के लिए चुने गए हैं। बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों पर होने वाले चुनाव की प्रक्रिया...

पटनाः बिहार में राज्यसभा के सभी पांच उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो गए। राज्यसभा के लिए नवनिर्वाचित सदस्यों में बीजेपी से सतीशचंद्र दुबे और शंभू शरण पटेल, जेडीयू से खीरू महतो, आरजेडी से मीसा भारती और फैयाज अहमद शामिल हैं।

PunjabKesari

बिहार में हो रहे राज्यसभा चुनाव में सभी पार्टियों के उम्मीदवारों को स्क्रूटनी के बाद निर्वाचन का सर्टिफिकेट दे दिया गया। सभी पांचों उम्मीदवार निर्विरोध राज्यसभा के लिए चुने गए हैं। बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों पर होने वाले चुनाव की प्रक्रिया शुक्रवार को पूरी हो गई।

PunjabKesari

राज्यसभा की पांच सीटों के लिए बीजेपी की तरफ से दो, आरजेडी की तरफ से दो और जेडीयू की तरफ से एक उम्मीदवार को चुनाव मैदान में उतारा गया था। सभी उम्मीदवारों के नामांकन के बाद स्क्रूटनी की गई, जिसमें सभी वैध पाए गए। जिसके बाद सभी उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचन हो गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!