बिहार में बिजली गिरने से हुई मौतों पर केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने जताया शोक

Edited By Ramanjot, Updated: 03 Jul, 2020 01:57 PM

amit shah mourns the deaths in bihar due to lightning

बिहार में गुरुवार को आकाशीय बिजली गिरने हुई मौतों पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

पटना/नई दिल्लीः बिहार में गुरुवार को आकाशीय बिजली गिरने हुई मौतों पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गहरी शोक संवेदना की है।

अमित शाह ने ट्वीट कर लिखा कि बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से कई लोगों के निधन की सूचना से बहुत दुःख हुआ। प्रदेश प्रशासन व आपदा प्रबंधन की टीमें राहत कार्य में लगी हुई हैं। मैं दुःख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र ही स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

बता दें कि गुरुवार को बिहार के आठ जिलों में बिजली गिरने से 26 लोग की मौत हो गई। इनमें पटना, समस्तीपुर, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, शिवहर, कटिहार, मधेपुरा और पूर्णिया आदि जिले शामिल हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!