बेतियाः पारिवारिक कलह के चलते आर्मी के जवान ने पंखे से लटककर दी जान, घर में मचा कोहराम

Edited By Nitika, Updated: 06 Aug, 2022 04:33 PM

army soldier hangs himself from fan due to family disput

घटना बेतिया जिले के थाना क्षेत्र के भेड़िहारवा गांव की है, जहां पर मृतक की पहचान हरेराम यादव के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात किसी बात को लेकर पति पत्नी में कहासुनी हो गई थी लेकिन समझाने पर वह दोनों शांत हो गए...

बेतियाः बिहार के बेतिया जिले में पारिवारिक कलह के चलते आर्मी के जवान ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। वहीं घटना के बाद से मृतक के घर में कोहराम मच गया है।

जानकारी के अनुसार, घटना बेतिया जिले के थाना क्षेत्र के भेड़िहारवा गांव की है, जहां पर मृतक की पहचान हरेराम यादव के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात किसी बात को लेकर पति पत्नी में कहासुनी हो गई थी लेकिन समझाने पर वह दोनों शांत हो गए थे। इसके बाद हरेराम यादव सोने के लिए अपने कमरे में चला गया। इसी बीच जब उसकी पत्नी पूनम देवी ने खिड़की से देखा तो जवान का शव पंखे से लटका हुआ था। इसके बाद परिजनों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है। बता दें कि हरेराम मेरठ में तैनात था और 6 दिन पहले छुट्टी लेकर घर आया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!