विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर बिहार के सभी जिलों में चलेगा जागरूकता अभियानः स्वास्थ्य मंत्री

Edited By Ramanjot, Updated: 31 May, 2022 02:08 PM

awareness campaign will be run in bihar on world no tobacco day mangal

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इसके अलावा उपस्थित प्रतिभागियों को तंबाकू सेवन नहीं करने की शपथ के लिए प्रेरित किया जाएगा। दूसरी ओर मुख्यालय स्तर पर 06 जून को राज्यस्तरीय कार्यक्रम कर जिन जिलों में तंबाकू सेवन में बड़ी कमी आई है, उन जिला ईकाइयों को...

पटनाः बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर प्रदेश के सभी जिलों में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। पांडेय ने सोमवार को कहा कि तंबाकू नियंत्रण की दिशा में बिहार तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए विश्व तंबाकू निषेध दिवस 31 मई को राज्य के सभी जिलों में विभिन्न प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। साथ ही 31 मई से 21 जून 2022 की अवधि के दौरान राज्य के प्रत्येक हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर विशेष योग शिविर का आयोजन किया जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इसके अलावा उपस्थित प्रतिभागियों को तंबाकू सेवन नहीं करने की शपथ के लिए प्रेरित किया जाएगा। दूसरी ओर मुख्यालय स्तर पर 06 जून को राज्यस्तरीय कार्यक्रम कर जिन जिलों में तंबाकू सेवन में बड़ी कमी आई है, उन जिला ईकाइयों को पुरस्कृत किया जाएगा। पांडेय ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर ‘तंबाकू- हमारे पर्यावरण के लिए खतरा' विषय पर आधारित कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्कूली बच्चे, एएनएम एवं स्वास्थ्यकर्मियों के द्वारा प्रभात फेरी, जागरुकता रैली, पेंटिग्स एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन कर तंबाकू के दुष्परिणामों के बारे में आम जनमानस को जागरूक किया जाएगा।

मंगल पांडेय ने कहा कि तंबाकू नियंत्रण को लेकर विभाग की सजगता यह दर्शाता है कि पहले से चल रहे कोटपा-2003 अधिनियम काफी प्रभावी है और इसमें तेजी भी आ रही है। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में तंबाकू के सेवन में बड़ी कमी आई है। जहां पहले राज्य में तंबाकू सेवा करने वालों की संख्या 52 फीसदी थी, वहीं अब लगभग यह संख्या 25 फीसदी हो गया है। पांडेय ने कहा कि विश्व तंबाकू निषेध दिवस के दौरान जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर पर एक सप्ताह का विशेष अभियान संचालित कर तंबाकू सेवन से होने वाली परेशानियों की जानकारी दी जाएगी। ऐसा कर तंबाकू नियंत्रण कि दिशा में विभाग द्वारा चल रहे प्रयासों को और कारगर बनाया जाएगा ताकि राज्य को तंबाकू मुक्त करने की दिशा में विभाग को सफलता मिल सके। उन्होंने कहा कि तंबाकू नियंत्रण की दिशा में किये जा रहे सफल और सार्थक प्रयास का परिणाम है कि अब तक राज्य में 23 जिले के सार्वजनिक स्थान पूरी तरह से धूम्रपान मुक्त घोषित किए जा चुके हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!