सोनपुर मेले में बड़ा हादसा: हाईटेंशन तार पर अचानक टूटकर गिरा झूला, कई घायल...मची अफरा-तफरी

Edited By Mamta Yadav, Updated: 21 Nov, 2022 12:24 AM

big accident in sonpur fair swing suddenly broke on high tension wire

बिहार में छपरा के सोनपुर मेले में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां जायंट व्हील नामक झूला का एक हिस्सा अचानक हवा में टूट गया और काफी ऊंचाई से हाईटेंशन तार पर गिर गया। झूले में कई लोग बैठे हुए थे। हादसे में 4 लोगों के घायल होने की सूचना है। वहीँ मौके...

पटना: बिहार में छपरा के सोनपुर मेले में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां जायंट व्हील नामक झूला का एक हिस्सा अचानक हवा में टूट गया और काफी ऊंचाई से हाईटेंशन तार पर गिर गया। झूले में कई लोग बैठे हुए थे। हादसे में 4 लोगों के घायल होने की सूचना है। वहीँ मौके पर अफरा तफरी मच गई।
PunjabKesari
बताया जा रहा है की यह हादसा तब हुआ जब लोग झूले का आनंद ले रहे थे। इसी बीच झूले का बड़ा हिस्सा टूट गया, जिससे झूले पर चढ़े लोग अचानक नीचे गिर गए। जिससे उन्हें गंभीर चोट लगी है। तत्काल मेले में मौजूद लोगों ने घायल लोगों को अस्पताल ले गए। जहाँ उनका इलाज चल रहा है। जानकारी मुताबिक घायल होने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।
PunjabKesari
वहीँ प्रशासन की तरफ से भी राहत का काम शुरू कर दिया गया है। तत्काल मौके पर बैरीकेडिंग कर दी गयी है। जिससे राहत कार्य में कोई परेशानी नहीं है। हालाँकि घटना कैसे हुई है। इसका आधिकारिक तौर पर कोई कारण नहीं पता चल पाया है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!