"दिव्यांग दिवस पर कौन-कौन होगा सम्मानित? जानिए कार्यक्रम की खास तैयारी"

Edited By Ramanjot, Updated: 30 Nov, 2025 06:53 PM

bihar divyang divas 2025 patna

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समावेशी विकास की प्रतिबद्धता के तहत समाज कल्याण विभाग के दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय द्वारा अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

पटना:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समावेशी विकास की प्रतिबद्धता के तहत समाज कल्याण विभाग के दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय द्वारा अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 2 और 3 दिसंबर को पटना के ज्ञान भवन परिसर में होगा, जिसमें बड़ी संख्या में दिव्यांगजन अपनी प्रतिभा, कला और कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों को एक ऐसा मंच देना है, जहां वे अपनी कला और हुनर को सामने ला सकें, सामाजिक बाधाओं को तोड़ सकें और आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ा सकें। इस आयोजन में विभिन्न गतिविधियों, प्रतियोगिताओं और प्रदर्शनियों को शामिल किया गया है, जिनमें दिव्यांगजन की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई है।

कार्यक्रम की प्रमुख झलकियां

इस आयोजन के तहत दिव्यांगजनों के लिए चलाई जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में जागरूकता फैलाने के साथ ही दिव्यांगजन द्वारा निर्मित उत्पादों का प्रदर्शन और बिक्री भी की जाएगी। पेंटिंग, गायन और अन्य कलात्मक विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

पहले से चिन्हित दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा, दिव्यांगता से जुड़े मुद्दों पर विशेषज्ञ पैनल द्वारा परिचर्चा भी आयोजित होगी। स्थानीय कलाकारों और दिव्यांग बच्चों को भी मंच पर अपने हुनर का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा।

3 दिसंबर को निर्धारित मुख्य समारोह में अतिथि संबोधन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और इंडियन आइडल फेम मेनुका पाडेल का विशेष प्रदर्शन कार्यक्रम का आकर्षण बनेगा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के दिव्यांगजन खिलाड़ियों और कलाकारों को सम्मानित भी किया जाएगा। इस आयोजन में यूनिसेफ की भी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी और आम जनता की सहभागिता को प्रोत्साहित किया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!