Bihar Election 2025: महागठबंधन में बनी बात, मुकेश सहनी को बनाया डिप्टी CM का चेहरा

Edited By Ramanjot, Updated: 23 Oct, 2025 04:08 PM

bihar election 2025 mukesh sahni deputy cm face of mahagathbandhan

Bihar Election 2025: बिहार की राजनीति से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महागठबंधन में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री चेहरे को लेकर सस्पेंस खत्म हो गया है। जानकारी के अनुसार, तेजस्वी यादव सीएम फेस और मुकेश सहनी उपमुख्यमंत्री चेहरा होंगे।

Bihar Election 2025 : बिहार की राजनीति से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। महागठबंधन में मुख्यमंत्री (Mahgathbandhan CM Face) और उपमुख्यमंत्री चेहरे (Mahgathbandhan Deputy CM Face) को लेकर सस्पेंस खत्म हो गया है। पटना के होटल मौर्या में आयोजित महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेस के दौरान तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को मुख्यमंत्री तो मुकेश सहनी (Mukesh Sahani) को उपमुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किया गया है। 

वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा, "हम सभी ने तय किया है कि इस चुनाव में अगले मुख्यमंत्री के लिए तेजस्वी यादव के नाम का समर्थन करते हैं।" VIP प्रमुख मुकेश सहनी को महागठबंधन का उपमुख्यमंत्री चेहरा घोषित किया गया। उन्होंने कहा कि सहनी के अलावा समाज के अन्य वर्गों से भी उप मुख्यमंत्री बनाए जाएंगे, हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया कि महागठबंधन की सरकार बनने पर उसमें कितने उप मुख्यमंत्री होंगे। 

यह भी पढ़ें- Bihar Election 2025: खत्म हुआ सस्पेंस! तेजस्वी यादव होंगे महागठबंधन के CM फेस

कितनी सीटों पर लड़ेंगी पार्टियां?
जानकारी के अनुसार, बिहार की 243 सीटों में से आरजेडी 143 सीटों और कांग्रेस 61 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हालांकि, 5 सीटों पर दोनों दलों के बीच दोस्ताना मुकाबला होगा, जबकि 3 सीटों पर कांग्रेस का सामना भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) से होगा।

नामांकन वापसी की समय सीमा तक सुलझ जाएंगे विवाद
पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में गहलोत ने कहा — “5-10 सीटों पर फ्रेंडली फाइट कोई बड़ी बात नहीं है। उम्मीद है कि नामांकन वापसी की अंतिम तिथि तक सभी मुद्दे सुलझ जाएंगे।”


 

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!