Bihar Election Live Updates: CM नीतीश ने जनता से मांगा एक और मौका, कहा- 2005 से पूरी ईमानदारी से सेवा की

Edited By Ramanjot, Updated: 01 Nov, 2025 11:59 AM

bihar election live updates

Bihar Election Live Updates : प्बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने शनिवार को 3 मिनट 53 सेकंड वीडियो जारी किया और कहा कि उनकी सरकार ने 2005 से पूरी ईमानदारी से राज्य के लोगों की सेवा की है, बिहार को एक ऐसे राज्य से बदल दिया है जहां...

Bihar Election Live Updates : प्बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने शनिवार को 3 मिनट 53 सेकंड वीडियो जारी किया और कहा कि उनकी सरकार ने 2005 से पूरी ईमानदारी से राज्य के लोगों की सेवा की है, बिहार को एक ऐसे राज्य से बदल दिया है जहां बिहारी कहलाना अपमान की बात थी, अब यह सम्मान की बात है।

  • Bihar Election Live Updates : नीतीश ने एक बार फिर राजग को वोट देने की अपील की
    बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड के नेता नीतीश कुमार ने शनिवार को राज्य के लोगों से एक बार फिर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि ‘‘अब बिहारी होना गर्व की बात है'' और राज्य के समग्र विकास के लिए राजग सरकार का बने रहना जरूरी है।

     
  • Bihar Election Live Updates : अमित शाह, जे.पी. नड्डा और प्रियंका गांधी की चुनावी रैलियां 
    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष जे.पी. नड्डा बिहार में आज यानी शनिवार को कई रैलियों को संबोधित करेंगे। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा भी इसी दिन राज्य में दो जनसभाओं में भाग लेंगी। विधानसभा चुनावों की घोषणा के बाद वाद्रा की यह पहली बिहार यात्रा होगी। 

     
  • Bihar Election Live Updates :  भाजपा-जदयू गठबंधन ने नीतीश को नहीं बोलने दिया: कांग्रेस 
    कांग्रेस ने शुक्रवार को बिहार विधानसभा चुनावों के लिए सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का घोषणापत्र जारी करने के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बोलने का मौका नहीं दिए जाने को ‘‘बिहार और बिहारियों का अपमान'' करार दिया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने संवाददाताओं से कहा कि राजग के घोषणापत्र जारी करने का कार्यक्रम केवल 26 सेकंड चला, क्योंकि नेताओं को पिछले 20 वर्षों के शासन को लेकर पत्रकारों के सवालों का सामना करने का डर था।

     
  • Bihar Election Live Updates :  NDA और महागठबंधन के बीच सीधा मुकाबला
    243 सदस्यीय बिहार विधानसभा (Bihar Election 2025) के लिए 6 नवंबर और 11 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा, जिसके नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। 2025 के बिहार विधानसभा चुनावों में एनडीए (NDA) और महागठबंधन (Mahagathbandhan) के बीच सीधा मुकाबला होने वाला है। एनडीए में भारतीय जनता पार्टी (BJP), जनता दल यूनाइटेड (JDU), लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) शामिल हैं। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेतृत्व वाले महागठबंधन में कांग्रेस (Congress), दीपांकर भट्टाचार्य के नेतृत्व वाली भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI), भारत (मार्क्सवादी) और मुकेश सहनी की वीआईपी (VIP)। इसके अलावा, प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) की जन सुराज पार्टी ने घोषणा की है कि वह राज्य की सभी 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। 

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!