चुनाव से पहले बिहार सरकार ने 4 आईपीएस अधिकारियों का किया तबादला

Edited By Ramanjot, Updated: 18 Sep, 2020 11:44 AM

bihar government transfers 4 ips officers before elections

बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले राज्य सरकार प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के चार अधिकारियों का तबादला कर दिया है। गृह विभाग की ओर से तबादले की अधिसूचना जारी कर दी गई है।

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले राज्य सरकार प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के चार अधिकारियों का तबादला कर दिया है। गृह विभाग की ओर से तबादले की अधिसूचना जारी कर दी गई है।

गृह विभाग की अधिसूचना के अनुसार, बक्सर और बेतिया के पुलिस अधीक्षक (एसपी) तथा मुजफ्फरपुर के नगर पुलिस अधीक्षक का तबादला किया गया है। बेतिया की एसपी निताशा गुड़िया को आर्थिक अपराध इकाई का एसपी जबकि बक्सर के एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा को बेतिया का एसपी बनाया गया है।

वहीं, मुजफ्फरपुर के नगर पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार सिंह को बक्सर तथा आर्थिक अपराध इकाई के एसपी अधिकारी राजेश कुमार को मुजफ्फरपुर का नगर एसपी बनाया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!