Edited By Swati Sharma, Updated: 19 May, 2023 05:57 PM

रोहतास Bihar Politics: बिहार के रोहतास जिले के करगहर के एक निजी लॉज में रालोजद द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री सह रालोजद प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा शामिल हुए। कार्यकर्ता सम्मेलन में उपेंद्र कुशवाहा ने...
रोहतास Bihar Politics: बिहार के रोहतास जिले के करगहर के एक निजी लॉज में रालोजद द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री सह रालोजद प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा शामिल हुए। कार्यकर्ता सम्मेलन में उपेंद्र कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। वहीं इन दौरान उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) ने सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर जमकर निशाना साधा।

"जेडीयू तो खाली डब्बा हैं"
वहीं मीडिया के सवालों पर उपेंद्र कुशवाहा ने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि अब जनता दल यूनाइटेड(जेडीयू ) खाली डब्बा है। इसलिए अब कोई भी पार्टी में नहीं रहना चाहता हैं। उन्होंने कहा कि कई लोग दूसरे पार्टी में जाने के इंतजार में हैं और मौका मिलते ही वह दूसरे पार्टी में शामिल हो जाएंगे। बिहार में धीरेंद्र शास्त्री के आने के बाद बिहार में हुई राजनीतिक पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि किसी भी धर्म का प्रचारक आता है तो संविधान उसको इजाजत देता हैं कि वह कहीं भी जाकर अपने धर्म का प्रचार कर सकता है। 2024 के चुनाव में विपक्ष के गोलबंद होने पर उन्होंने कहा कि नीतीश असफल हो चुके हैं। उनका काम करने में मन नहीं लग रहा है औऱ जिस व्यक्ति का काम मे मन ही नहीं लग रहा हो वो आगे क्या काम करेंगा? नीतीश कुमार तो आरजेडी के सामने सरेंडर कर चुके हैं।

कल कर्नाटक जाएंगे नीतीश कुमार
बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 20 मई को कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। जनता दल (यूनाइटेड) के प्रवक्ता राजीव रंजन ने गुरुवार को यह जानकारी दी। इससे पहले कांग्रेस ने कर्नाटक में सरकार गठन की प्रक्रिया के तहत सिद्दारमैया को अगला मुख्यमंत्री और पार्टी की राज्य ईकाई के अध्यक्ष डी. के. शिवकुमार को उपमुख्यमंत्री घोषित किया।