बिहार का शिक्षा विभाग भगवान के भरोसे, जिसके मंत्री लाचार और बेबसः विजय कुमार सिन्हा

Edited By Ramanjot, Updated: 05 Aug, 2023 06:31 PM

bihar s education department in god s trust vijay kumar sinha

विजय कुमार सिन्हा ने बिना नाम लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी एवं राजद सुप्रीमो लालू यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दोनों व्यक्ति बेल पर रहने वाले लोग हैं। जेल का भय मन के अंदर सताते रहता है। एक देश में शासन करने की बात करते हैं तो एक राज्य...

पटनाः नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने बिहार की शिक्षा व्यवस्था को लेकर शिक्षा मंत्री पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग भगवान के भरोसे है, जिसके मंत्री लाचार और बेबस हैं। सुधार के लिए उनके पास ना ही कोई  विजन है ना ही कोई नियत है। चरवाहा विद्यालय की मानसिकता है कि अब वहां के पदाधिकारी कुछ बेहतर करना चाहते हैं तो वहां भी इनका व्यवधान पड़ता है। 

विजय कुमार सिन्हा ने बिना नाम लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी एवं राजद सुप्रीमो लालू यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दोनों व्यक्ति बेल पर रहने वाले लोग हैं। जेल का भय मन के अंदर सताते रहता है। एक देश में शासन करने की बात करते हैं तो एक राज्य में शासन करने की बात करते हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि दोनों जनता के द्वारा नकारे हुए लोग हैं। तुष्टिकरण की राजनीति से देश की सांस्कृतिक विरासत का अपमान करने वाले लोगों को देश की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी।

वहीं राज्य में चल रही महागठबंधन सरकार पर नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने तंज कसते हुए कहा कि महागठबंधन की सरकार 1 साल से मंत्रिमंडल के विस्तार पर चर्चा कर रही है। 2-4 सीट बढ़ जाने से क्या अंतर पड़ने वाला है। इस लूट की छूट में कुछ और लोगों की भागीदारी हो जाएगी। 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!