Edited By Ramanjot, Updated: 04 Aug, 2023 02:33 PM

लालू परिवार की संपत्ति अटैच मामले पर कुशवाहा ने कहा कि पहले भी तेजस्वी पर जांच हुई है। साक्ष्य के अभाव में उनको बरी किया गया था। अब भाजपा के लोग विपक्षी एकता मजबूत होने से बेचैन हो गए हैं। भाजपा के लोग सरकारी एजेंसी का दुरुपयोग कर रहे हैं।...
पटना (अभिषेक कुमार सिंह): संसद में ललन सिंह और अमित शाह प्रकरण पर बोलते हुए जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ठीक ही कहा है। बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद इन लोगों की बैचेनी बढ़ी है। वो लोग बौखला गए हैं।
"2024 में BJP को मजा चखाएगी जनता"
लालू परिवार की संपत्ति अटैच मामले पर कुशवाहा ने कहा कि पहले भी तेजस्वी पर जांच हुई है। साक्ष्य के अभाव में उनको बरी किया गया था। अब भाजपा के लोग विपक्षी एकता मजबूत होने से बेचैन हो गए हैं। भाजपा के लोग सरकारी एजेंसी का दुरुपयोग कर रहे हैं। जनता 2024 में भाजपा को मजा जरूर चखाएगी। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के कंधे पर चढ़कर बीजेपी के नेता आगे बढ़े हैं और फिर पीठ में छुरा घोंपने काम किया है।
उमेश कुशवाहा ने कहा कि 2020 बिहार विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा के दवाब के बाद नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने थे। हमारे नेता ने पलटी नहीं मारी है। राजद और जदयू के एक होने से विपक्ष के पेट में दर्द हो रहा है। विपक्षी एकता मजबूत है। पीएम मोदी के साथ सभी सांसदों की बैठक पर उमेश कुशवाहा ने कहा कि इससे कुछ होने वाला नहीं है। जनता इनके खेला हो समझ चुकी है।