BJP के नये प्रदेश अध्यक्ष आज संभालेंगे पदभार, ढोल-नगाड़े के साथ होगा भव्य स्वागत

Edited By Nitika, Updated: 29 Jul, 2024 11:31 AM

bjp s new state president will take charge today

बिहार भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष दिलीप जायसवाल आज (29 जुलाई) को दिल्ली से पटना पहुंचेंगे।  पटना पहुंचने पर उनका शानदार स्वागत किया जाएगा। इसके बाद उनको भव्य तरीके से जुलूस निकालकर ढोल नगाड़ों के साथ पार्टी कार्यालय लाया जाएगा। वहीं इसके लिए पार्टी...

पटनाः बिहार भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष दिलीप जायसवाल आज (29 जुलाई) को दिल्ली से पटना पहुंचेंगे।  पटना पहुंचने पर उनका शानदार स्वागत किया जाएगा। इसके बाद उनको भव्य तरीके से जुलूस निकालकर ढोल नगाड़ों के साथ पार्टी कार्यालय लाया जाएगा। वहीं इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं ने रविवार को तैयारियां की। इसी के साथ आज जायसवाल अध्यक्ष पद का कार्यभार भी संभालेंगे।

सम्राट चौधरी नवनियुक्त अध्यक्ष को ग्रहण करवाएंगे पदभार 
नवनियुक्त अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के स्वागत और अभिनंदन समारोह के लिए भाजपा कार्यालय को सजाया गया है। सम्राट चौधरी नवनियुक्त अध्यक्ष को पदभार ग्रहण कराएंगे। बता दें कि इस समारोह में बिहार के सभी सांसद, विधायक, विधान पार्षद व मेयर-उपमेयर के साथ ही बिहार के सभी जिलों से भाजपा के नेता गण शामिल होंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!