रोहतास में बेखौफ अपराधी, पॉलिटेक्निक के छात्र की 17 बार चाकू से गोदकर निर्मम हत्या

Edited By Ramanjot, Updated: 17 Jan, 2022 02:59 PM

पुलिस सूत्रों ने बताया कि वार्ड संख्या 20 के न्यू डिलीयां मुहल्ला में अपराधियों ने रविवार की देर घर में सो रहे पॉलिटेक्निक के छात्र प्रिंस कुमार (16) की चाकू मारकर हत्या कर दी। अपराधियों ने 17 बार प्रिंस को चाकू सेे गोदा। मृतक छात्र सासाराम मुफ्फसिल...

डेहरी ऑन सोनः बिहार में अपराधियों ने आंतक मचा रखा है। आए दिन बेखौफ अपराधी पुलिस को चुनौती देते हुए बड़ी-बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला रोहतास जिले का है, जहां अपराधियों ने एक छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी।

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के डेहरी नगर थाना क्षेत्र की है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि वार्ड संख्या 20 के न्यू डिलीयां मुहल्ला में अपराधियों ने रविवार की देर घर में सो रहे पॉलिटेक्निक के छात्र प्रिंस कुमार (16) की चाकू मारकर हत्या कर दी। अपराधियों ने 17 बार प्रिंस को चाकू सेे गोदा। मृतक छात्र सासाराम मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जयपुर गांव निवासी मुकेश सिंह का पुत्र था।

घटना के समय प्रिंस घर में अकेला था। प्रिंस कुमार के पिता मुकेश सिंह न्यू डिलीयां नहर के समीप मकान बना रहे थे। सूत्रों ने बताया कि हत्या के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!