OMG... अब अररिया के इस गांव में कब्र से चोरी हुए दफनाए गए शव, ग्रामीणों ने तांत्रिक पर लगाया आरोप

Edited By Nitika, Updated: 13 Apr, 2022 01:10 PM

buried bodies stolen from grave in araria

बिहार में सुपौल जिले के बाद अररिया जिले से हैरतअंगेज मामला सामने आया है। अब यहां पर भी कब्र से लाशें गायब होने लगी हैं। इस घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल पैदा हो गया है।

 

सुपौलः बिहार में सुपौल जिले के बाद अररिया जिले से हैरतअंगेज मामला सामने आया है। अब यहां पर भी कब्र से लाशें गायब होने लगी हैं। इस घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। ग्रामीणों ने तांत्रिक पर शवों के गायब करने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस के द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, मामला अररिया जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र के बिस्टोरिया गांव का है, जहां पर बीते 3 दिनों में 2 कब्र से शव की चोरी हुई है। ग्रामीणों ने गांव के ही ऋषिदेव नाम के तांत्रिक पर शवों को गायब करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कब्र को खोदकर शवों को गायब किया गया है। इस घटना के बाद से अभी तक कथित तांत्रिक मौके से फरार है।

वहीं ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की जा रही है। बता दें कि इससे पहले भी सुपौल जिले में कब्र से लाशों के गायब होने का मामला सामने आ चुका है। उस समय भी कब्र से 3 बच्चों के शव गायब हुए थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!