Edited By Diksha kanojia, Updated: 16 Jun, 2021 05:28 PM
इसी बीच खेत में गिरे बिजली तार की चपेट में आ गए। जब तक वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते तब तक किसान की मौत हो चुकी थी। किसी तरह स्थानीय लोगों ने दुबरी साह को तार से अलग किया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने किसान के शव को घटनास्थल के निकट...
बक्सरः बिहार में बक्सर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बुधवार को करंट लगने से वृद्ध किसान की मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि इजरी गांव निवासी दुबरी साह आज सुबह खेत में काम कर रहे थे।
इसी बीच खेत में गिरे बिजली तार की चपेट में आ गए। जब तक वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते तब तक किसान की मौत हो चुकी थी। किसी तरह स्थानीय लोगों ने दुबरी साह को तार से अलग किया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने किसान के शव को घटनास्थल के निकट बक्सर-इटाढ़ी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया।
हालांकि, मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों की ओर से आश्वास दिए जाने के बाद ग्रामीणों ने जाम कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।