CM नीतीश की अध्यक्षता में संपन्न हुई कैबिनेट की अहम बैठक, 35 एजेंडों पर लगी मुहर

Edited By Nitika, Updated: 31 Mar, 2021 05:29 PM

cabinet meeting held under the chairmanship of cm nitish

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की अहम बैठक संपन्न हुई। बैठक में 35 एजेंडों पर मुहर लगाई गई। साथ ही कई विभागों की बंपर बहाली का फैसला भी लिया गया।

 

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की अहम बैठक संपन्न हुई। बैठक में 35 एजेंडों पर मुहर लगाई गई। साथ ही कई विभागों की बंपर बहाली का फैसला भी लिया गया।

बैठक में पशु और मत्स्य संसाधन विभाग में 264 मत्स्य प्रसार पदाधिकारियों के पदों पर बंपर बहाली को स्‍वीकृति दी गई। साथ ही विभिन्न विभागों में 4503 पदों को स्वीकृति दी गई। स्वीकृत वेतनमान वाले 2850 पदों का सृजन किया गया। पंचायत चुनाव के दौरान मौत पर सरकारी कर्मियों के परिवारों को 3 लाख का मुआवजा देने को भी स्‍वीकृति दी गई। 3 जिलों में 3 निवेश को भी मंजूरी दी गई।

नीतीश कैबिनेट में लिए गए फैसले इस प्रकार हैः-

  • राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के वेब पोर्टल के परिचालन के लिए 39 स्थाई पदों की स्वीकृति
  • भभुआ व्यवहार न्यायालय परिसर में 20 कोर्ट भवन निर्माण के लिए 50 करोड़ 69 लाख 62 हजार की राशि स्‍वीकृत
  • राज्य के सभी थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए 74 करोड़ 7 लाख 60 हजार स्वीकृत
  • अनुसूचित जाति- जनजाति आवासीय विद्यालयों के निर्माण के लिए 4626.18 लाख स्वीकृत
  • बिहार में 9 क्षेत्रीय विधि प्रयोगशाला की स्थापना एवं 218 पदों की स्वीकृति
  • बालू घाट बंदोबस्ती की अवधि 31 मार्च से बढ़ाकर 30 सितंबर तक की गई
  • 264 मत्स्य प्रसार पदाधिकारियों की बहाली का फैसला
  • पंचायतों में बनेंगे सुविधासंपन्‍न पंचायत भवन
  • पंचायत चुनाव के दौरान मौत पर 3 लाख का मुआवजा
  • बिहार के 3 जिलों में 3 निवेशों को भी मिली मंजूरी

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!