CBI का बड़ा कदम: बिहार में रिश्वतखोरों की होगी पहचान, आम जनता भी कर सकती है शिकायत

Edited By Ramanjot, Updated: 19 Feb, 2025 02:49 PM

cbi s big step bribers will be identified in bihar

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ केंद्र और राज्य सरकार ने सख्त रवैया अपनाया है। सरकार Zero Tolerance Policy के तहत भ्रष्टाचारियों पर शिकंजा कसने की तैयारी में है।

पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ केंद्र और राज्य सरकार ने सख्त रवैया अपनाया है। सरकार Zero Tolerance Policy के तहत भ्रष्टाचारियों पर शिकंजा कसने की तैयारी में है। इसी क्रम में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने कार्रवाई तेज कर दी है और आम जनता से सहयोग की अपील की है। बिहार में इस साल चुनाव होने हैं, ऐसे में सरकार भ्रष्टाचार पर कोई समझौता नहीं करना चाहती। जहां राज्य सरकार की एजेंसियां लगातार भ्रष्टाचार के मामलों की जांच कर रही हैं, वहीं CBI भी भ्रष्ट अधिकारियों और पदाधिकारियों के खिलाफ अभियान तेज कर चुकी है। CBI ने बिहार के आम लोगों से अपील की है कि यदि उन्हें किसी केंद्रीय अधिकारी या कर्मचारी द्वारा रिश्वत मांगने की जानकारी मिले, तो तुरंत एजेंसी को सूचित करें। इस पहल का मकसद भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन को बढ़ावा देना है।

ऐसे करें शिकायत

CBI पटना ने भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर और ईमेल आईडी जारी किए हैं। अगर किसी केंद्रीय पदाधिकारी, कर्मचारी या एजेंसी से जुड़ा कोई अधिकारी रिश्वत मांगता है, तो आप इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

CBI पटना के हेल्पलाइन नंबर:

 मोबाइल: 94310 05682
लैंडलाइन:

0612-2235588
0612-2235566
0612-2235599

 ईमेल आईडी:

hozpat@cbi.gov.in
hobacpat@cbi.gov.in
hobscpat@cbi.gov.in

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!