छपरा में दर्दनाक हादसा, 26 वर्षीय युवक को यूं खींच ले गई मौत, मचा कोहराम

Edited By Ramanjot, Updated: 15 Dec, 2025 05:59 PM

chhapra road accident a 26 year old auto rickshaw driver died

Chhapra Road Accident: पुलिस सूत्रों ने बताया कि अमनौर थाना क्षेत्र के सलखुआ गांव निवासी स्व भूषण तिवारी का पुत्र विक्की तिवारी (26) अपने ऑटो रिक्शा से जिला मुख्यालय छपरा आ रहा था। इसी दौरान गड़खा थाना क्षेत्र में मुख्य पथ पर किसी अज्ञात अनियंत्रित...

Chhapra Road Accident: बिहार में सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में घायल एक ऑटो रिक्शा चालक की मौत अस्पताल ले जाने के दौरान हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि अमनौर थाना क्षेत्र के सलखुआ गांव निवासी स्व भूषण तिवारी का पुत्र विक्की तिवारी (26) अपने ऑटो रिक्शा से जिला मुख्यालय छपरा आ रहा था। इसी दौरान गड़खा थाना क्षेत्र में मुख्य पथ पर किसी अज्ञात अनियंत्रित वाहन ने ऑटो रिक्शा को अपनी चपेट में ले लिया। जिसके कारण वह घायल हो गया। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस इस मामले में अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!