भयानक हादसा, NH-27 पर रेलिंग से टकराई अनियंत्रित बाइक...उड़े परखच्चे; दो युवकों की दर्दनाक मौत

Edited By Harman, Updated: 05 Mar, 2026 01:34 PM

supaul uncontrolled bike collides with railing on nh27 two youths died

पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक जा रहे थे, इस दौरान राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 27 पर क्वाटर्र चौक के समीप मोटरसाइकिल सड़क के किनारे रेलिंग से टकरा गयी। इस दुर्घटना में एक युवक की मौत घटनास्थल स्थल पर ही हो गई,जबकि दूसरे...

Bihar Road Accident News : बिहार में सुपौल जिले के ललित ग्राम थाना क्षेत्र में सड़क दुघटर्ना में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं इस दर्दनाक हादसे को देखकर लोगों की रुह कांप उठी।

पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक जा रहे थे, इस दौरान राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 27 पर क्वाटर्र चौक के समीप मोटरसाइकिल सड़क के किनारे रेलिंग से टकरा गयी। इस दुर्घटना में एक युवक की मौत घटनास्थल स्थल पर ही हो गई,जबकि दूसरे युवक की मौत अस्पताल ले जाने के क्रम में हो गई । 

मृतकों की पहचान जिले के प्रतापगंज थाना क्षेत्र निवासी सुरेश मरिक (22) और मिथिलेश मरिक (24)के रूप में की गयी है। सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमाटर्म के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!