राजीव शुक्ला का दावा- बिहार चुनाव में तेजस्वी की लहर, महागठबंधन की सरकार बनना तय

Edited By Ramanjot, Updated: 27 Oct, 2020 10:34 AM

claims of rajeev shukla

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ला ने दावा किया कि इस बार के बिहार विधानसभा चुनाव में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव की लहर है।

पटनाः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ला ने दावा किया कि इस बार के बिहार विधानसभा चुनाव में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव की लहर है।

राजीव शुक्ला ने सोमवार को यहां पत्रकारों से कहा कि विधानसभा के प्रथम चरण का चुनाव 28 अक्टूबर को है और उनके आकलन एवं उन्हें प्राप्त फीडबैक के आधार पर वह दावा कर सकते हैं कि बिहार में केवल तेजस्वी प्रसाद यादव की लहर है। उन्होंने कहा कि बिहार में तेजस्वी यादव की वैसी ही लहर है जैसी वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी की लहर थी।

कांग्रेस नेता ने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन की सरकार का बनना तय है। उन्होंने कहा कि इसपर किसी को कोई शक नहीं है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!