रामसूरत राय का दावा- बिहार में भूमि विवाद और दाखिल-खारिज की परेशानी जल्द होगी दूर

Edited By Nitika, Updated: 01 Sep, 2021 06:35 PM

claims of ram surat rai

बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय ने दावा किया कि राज्य में भूमि विवाद एवं जमीन के दाखिल-खारिज की समस्या जल्द दूर हो जाएगी।

 

पटनाः बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामसूरत राय ने दावा किया कि राज्य में भूमि विवाद एवं जमीन के दाखिल-खारिज की समस्या जल्द दूर हो जाएगी।

रामसूरत राय ने बुधवार को यहां भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित सहयोग कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जमीन विवाद एवं दाखिल खारिज में लोगों को हो रहे परेशानी जल्द समाप्त हो जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा स्पष्ट है लोगों को जमीन का मालिकाना हक मिलेगा। अब कोई भी व्यक्ति जमनी पर अवैध कब्जा नहीं कर पाएंगे। राज्य सरकार इस मामले में काफी गंभीर है। भूमि सुधार मंत्री ने कहा कि अवैध कब्जा करने वाले को विभाग सख्ती से निपटेगी। नए सर्वे में लोग अपने मामलों को जल्द सुलझाएंगे। उन्होंने आम लोगों से पुस्तैनी जमीन के मामलों को तुंरत सुलझाने की अपील करते हुए कहा कि 3 से 4 वर्षों के अंदर विभाग के सभी काम ऑनलाइन होंगे।

राय ने एक सवाल के जवाब में कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव अपने बयानों से स्वीकार कर रहें है कि बिहार में बेरोजगारों को रोजगार मिला है। राज्य सरकार की मंशा है आने वाले दिनों में युवाओं को रोजगार मिले। लोकतंत्र है, सबका अपना विचार होता है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सभी समस्याओं का समाधान करने में सक्षम हैं।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!