बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष धनिक लाल का निधन, CM नीतीश ने जताया दुख

Edited By Nitika, Updated: 14 Nov, 2022 11:54 AM

cm expressed grief over the death of dhanik lal

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समाजवादी नेता, बिहार विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष एवं हरियाणा के पूर्व राज्यपाल धनिक लाल मंडल जी का निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

 

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समाजवादी नेता, बिहार विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष एवं हरियाणा के पूर्व राज्यपाल धनिक लाल मंडल जी का निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि धनिक लाल मंडल जी का निधन सामाजिक एवं राजनीतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके निधन से मुझे व्यक्तिगत रूप से दुःख पहुंचा है।

नीतीश कुमार ने ट्वीट कर लिखा कि बिहार विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष जी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें तथा उनके परिजनों को धैर्य धारण करने की शक्ति दें। वहीं स्व. धनिक लाल मंडल के निधन की खबर से पूरा बिहार शोक की लहर में डूब गया है।

बता दें कि 90 वर्षीय पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री धनिकलाल मंडल का निधन चंडीगढ़ में सेक्टर-6 स्थित एक अस्पताल में रविवार की शाम सवा 7 बजे हो गया। वे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका जन्म मधुबनी जिला अंतर्गत घोघरडीहा प्रखंड क्षेत्र स्थित बेलहा गांव में 30 मार्च 1932 को हुआ था। वे महान समाजवादी नेता थे।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!