राज्यसभा सांसद अमर सिंह के निधन पर CM नीतीश और राज्यपाल ने जताया शोक

Edited By Ramanjot, Updated: 02 Aug, 2020 09:53 AM

cm nitish and governor mourn the death of rajya sabha mp amar singh

राज्यसभा सांसद और समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व महासचिव अमर सिंह का शनिवार को निधन हो गया। उनके निधन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्यपाल फागू चौहान ने गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की है।

पटनाः राज्यसभा सांसद और समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व महासचिव अमर सिंह का शनिवार को निधन हो गया। उनके निधन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्यपाल फागू चौहान ने गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की है।

नीतीश कुमार ने अपने शोक संदेश में कहा कि अमर सिंह एक प्रख्यात राजनेता और समाजसेवी थे। उनके निधन से न केवल राजनीतिक बल्कि सामाजिक क्षेत्र में भी अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुख की इस घड़ी धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

वहीं राज्यपाल ने कहा कि राज्यसभा सांसद अमर सिंह के निधन से भारतीय राजनीति को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने दिवंगत नेता की आत्मा को चिरशांति तथा उनके शोक-संतप्त परिजनों को धैर्य धारण की क्षमता प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

बता दें कि सपा के पूर्व महासचिव अमर सिंह गुर्दा रोग से पीड़ित थे और कई माह से सिंगापुर में उनका उपचार चल रहा था। वह 64 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी और दो पुत्री हैं। अमर सिंह सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के काफी नजदीकी थे। उनका जन्म उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में 27 जनवरी 1956 को हुआ था।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!