CM नीतीश का निर्देश- बाढ़ प्रभावित इलाकों का आकलन कर तत्काल सहायता उपलब्ध कराएं DM

Edited By Ramanjot, Updated: 16 Jul, 2021 09:19 AM

cm nitish s instructions to the district magistrates

नीतीश कुमार ने गुरुवार को बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, मधेपुरा, नालंदा, नवादा एवं पटना जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद यहां एक, अणे मार्ग स्थित संकल्प में आपदा प्रबंधन विभाग एवं जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक में कहा कि इस...

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को जिलाधिकारियों को बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा और आकलन कर तत्काल सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

नीतीश कुमार ने गुरुवार को बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, मधेपुरा, नालंदा, नवादा एवं पटना जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद यहां एक, अणे मार्ग स्थित संकल्प में आपदा प्रबंधन विभाग एवं जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक में कहा कि इस वर्ष जून में ज्यादा वर्षा हुई है लेकिन जुलाई में अब तक ज्यादा वर्षा नहीं हुई है। पिछले माह के वर्षा के कारण कुछ जिलों में बाढ़ की भी स्थिति बनी। उन्होंने कुछ दिन पहले भी कुछ जिलों का हवाई सर्वेक्षण किया था। आज भी सात जिलों के प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण कर जायजा लिया और वस्तुस्थिति से अवगत हुआ।

मुख्यमंत्री ने निर्देश देते हुए कहा कि सभी जिलाधिकारी अपने-अपने जिलों के बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लें। उसके आधार पर आंकलन करें और जहां भी सहायता की जरुरत हो तत्काल उपलब्ध कराएं। सभी चीजों का सही से आकलन होने पर आपदा पीड़ितों को सहायता पहुंचाने में सहूलियत होती है। उन्होंने कहा कि किसानों को कृषि कार्य में काफी नुकसान हुआ है। इसका ठीक से आकलन करें ताकि उन्हें सहायता पहुंचाई जा सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!