सुशील मोदी से कहिए कि जल्दी सरकार गिरा दें ताकि केंद्र सरकार से उन्हें इनाम मिल जाएः CM नीतीश

Edited By Ramanjot, Updated: 29 Aug, 2022 01:38 PM

cm nitish taunted on sushil modi

नीतीश कुमार ने रविवार को संवाददाताओं के सवाल के जवाब में कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘मोदी जी से कहिए कि जल्दी सरकार गिरा दें ताकि उन्हें भी कोई जगह मिल जाए। जब प्रदेश में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बनी थी तब तो सुशील मोदी को कुछ नहीं...

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा के राज्यसभा सांसद एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के उनकी नवगठित सरकार की लगातार जारी आलोचना पर कहा कि यदि उन्होंने (सुशील मोदी) बिहार की महागठबंधन सरकार के खिलाफ निशाना बनाना जारी रखा तो उन्हें भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से पुरस्कृत किया जाएगा।

नीतीश कुमार ने रविवार को संवाददाताओं के सवाल के जवाब में कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘मोदी जी से कहिए कि जल्दी सरकार गिरा दें ताकि उन्हें भी कोई जगह मिल जाए। जब प्रदेश में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बनी थी तब तो सुशील मोदी को कुछ नहीं बनाया गया। इसे लेकर उनको तकलीफ थी। यदि सुशील मोदी महागठबंधन सरकार के बारे में रोज कुछ बोलेंगे तो शायद भाजपा केंद्रीय नेतृत्व उनसे खुश हो जाए और उन्हें इनाम भी दे।''

Koo App
सुरेंद्र यादव,जैसे आपराधिक रिकॉर्ड वाले लोगों को मंत्रिमंडल में शामिल कर बिहार को नीतीश जी ने शर्मसार कर दिया,बाल यौन अपराध,महिला आरक्षण बिल की कापी संसद में फाड़ने वाले,अतुल अपहरण कांड,मेडि. छात्रों पर फायरिंग,तिलकुट व्यापारियों से हिंसक झड़प,INC के पूर्व MLA की निर्मम पिटाई केआरोपी रहे सुरेन्द्र यादव। - Sushil Kumar Modi (@sushilmodi) 28 Aug 2022

गौरतबल है कि वर्ष 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में राजग के सत्ता में आने के बाद भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा नीतीश सरकार में सुशील मोदी को फिर से उपमुख्यमंत्री नहीं बनाया गया था। हालांकि सुशील मोदी को भाजपा कोटे से बिहार से राज्यसभा भेजा गया, तब से उन्हें भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा दरकिनार कर दिया गया था क्योंकि केंद्र में भी उन्हें कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी नहीं दी गई। पिछले साल केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान भी सुशील मोदी की अनदेखी की गई।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कई मुद्दों पर मतभेदों के बाद इस वर्ष 09 अगस्त को भाजपा से नाता तोड़ लिया और राजग से अलग हो गए और महागठबंधन की सरकार बनाने के लिए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से हाथ मिला लिया। सुशील मोदी सहित भाजपा के नेता तब से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनके यूटर्न के लिए निशाना बना रहे हैं और भविष्यवाणी कर रहे हैं कि उनकी नई सरकार जल्द ही गिर जाएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!