सुशील मोदी का आरोप- भ्रष्टाचार के समर्थन में प्रदर्शन कर राष्ट्रीय जांच एजेंसी पर दबाव बना रही कांग्रेस

Edited By Ramanjot, Updated: 22 Jul, 2022 10:44 AM

congress is demonstrating in support of the corrupt sushil

सुशील मोदी ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि पांच हजार स्वाधीनता सेनानियों के चंदे से जो एसोसिएट जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) कंपनी बनी थी, उसका स्वामित्व कांग्रेस पार्टी के पास था। उसे भ्रष्ट तरीके से नेहरू-गांधी परिवार की निजी सम्पत्ति बनाने के मामले में...

पटनाः बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह भ्रष्टाचार के समर्थन में प्रदर्शन कर राष्ट्रीय जांच एजेंसी पर राजनीतिक दबाव बनाने की कोशिश कर रही है।

सुशील मोदी ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि पांच हजार स्वाधीनता सेनानियों के चंदे से जो एसोसिएट जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) कंपनी बनी थी, उसका स्वामित्व कांग्रेस पार्टी के पास था। उसे भ्रष्ट तरीके से नेहरू-गांधी परिवार की निजी सम्पत्ति बनाने के मामले में हस्तक्षेप करने से उच्चतम न्यायालय इनकार कर चुका है। उन्होंने कहा कि जब इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) सोनिया गांधी से पूछताछ कर रही है, तब कांग्रेस सड़क पर उतर आई। पूरी पार्टी सत्य को दबाने और भ्रष्टाचार के समर्थन को सत्याग्रह बता रही है।

भाजपा सांसद ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी से पूछताछ के समय पार्टी ने अपने नेताओं को दिल्ली बुलाकर जिस तरह विरोध प्रदर्शन कराया था, वैसा फिर किया गया। राजस्थान के मुख्यमंत्री ने पद की गरिमा के विपरीत जाकर ऐसे व्यक्ति से पूछताछ के विरुद्ध गिरफ्तारी दी, जो भ्रष्टाचार के आरोप में जमानत पर हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसके जरिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी पर राजनीतिक दबाव बनाने की कोशिश कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!