बोधगया में देश की सबसे बड़ी बुद्ध मूर्ति का हुआ अनावरण, कोलकाता के 22 कारीगरों ने 2 साल में की तैयार

Edited By Ramanjot, Updated: 04 Dec, 2023 11:13 AM

country s largest buddha statue unveiled in bodh gaya

यह मूर्ति देश की सबसे बड़ी बुद्ध मूर्ति है, जो शयन मुद्रा में है। यह मूर्ति 100 फीट लंबी व 30 फीट ऊंची है। इसके निर्माण पर लगभग 10 लाख रुपए की राशि खर्च हुई है। आर्यपाल ने बताया कि यह मूर्ति बोधगया आने वाले देसी विदेशी पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं के लिए...

गया: तथागत की तपोभूमि बोधगया में देश की सबसे बड़ी बुद्ध मूर्ति का रविवार अनावरण धार्मिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। बुद्धा वेलफेयर मिशन के फाउंडर सेक्रेटरी भंते आर्यपाल ने रविवार को बताया कि कोलकाता से आए हुए 22 कारीगरों के द्वारा लगातार दो वर्ष तक कड़ी मेहनत के बाद इस मूर्ति को बनाया गया है। 

श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बन रही यह मूर्ति
यह मूर्ति देश की सबसे बड़ी बुद्ध मूर्ति है, जो शयन मुद्रा में है। यह मूर्ति 100 फीट लंबी व 30 फीट ऊंची है। इसके निर्माण पर लगभग 10 लाख रुपए की राशि खर्च हुई है। आर्यपाल ने बताया कि यह मूर्ति बोधगया आने वाले देसी विदेशी पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बन रही है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में श्रीलंका, वियतनाम, थाईलैंड, अमेरिका, जापान, बांग्लादेश, वियतनाम सहित कई देशों के सैकड़ो बौद्ध धर्मगुरु शामिल हुए हैं।

PunjabKesari

इस मौके पर विश्व के कई देशों के सैकड़ों बौद्ध धर्मगुरु उपस्थित थे। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ बौद्ध धर्मगुरुओं द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। इस दौरान जमकर आतिशबाजी भी की गई। भगवान बुद्ध की यह मूर्ति बुद्धा वेलफेयर मिशन के प्रांगण में बनाई गई है, जो दिखने में काफी आकर्षक है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!