Edited By Ramanjot, Updated: 30 Sep, 2023 12:03 PM

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि जमुहार गांव निवासी किसान अयोध्या साह (62) शुक्रवार की रात काव नदी के किनारे खेत में गए हुए थे। खेत में बिजली का तार टूट कर गिरा हुआ था, जिसकी चपेट में आने से करंट लगने से अयोध्या साह की मौत हो गई। अयोध्या साह जब...
रोहतास: बिहार में रोहतास जिले में शुक्रवार की रात दर्दनाक हादसा हो गया, जहां बिजली का करंट लगने से दंपति की मौत हो गई। घटना जिले के डेहरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है। वहीं इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि जमुहार गांव निवासी किसान अयोध्या साह (62) शुक्रवार की रात काव नदी के किनारे खेत में गए हुए थे। खेत में बिजली का तार टूट कर गिरा हुआ था, जिसकी चपेट में आने से करंट लगने से अयोध्या साह की मौत हो गई। अयोध्या साह जब रात तक घर नहीं लौटकर नहीं आए तो उनकी पत्नी मालती देवी खेत गई।
इस दौरान मालती देवी भी बिजली की तार की चपेट में आ गई। इस घटना में मालती देवी की भी करंट लगने से मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया है।