बांका में संदेहास्पद स्थिति में एक साथ मिले जीजा-साली के शव, इलाके में मचा हड़कंप

Edited By Swati Sharma, Updated: 09 Oct, 2022 02:40 PM

dead bodies of brotherinlaw and sisterinlaw found together

जानकारी के मुताबिक, घटना बांका जिले के अमरपुरा थाना इलाके के कुल्हारिया गांव की है। दोनों मृतकों की पहचान साली ममता देवी और उसका जीजा देवानंद उर्फ करण के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि अवैध संबंधों के कारण दोनों की मौत हो गई। रविवार को दोनों के...

बांकाः बिहार के बांका जिले में एक जीजा-साली के संदेहास्पद स्थिति में शव बरामद किए गए हैं। दरअसल, दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। वहीं इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

दोनों के शव सड़क किनारे झोपड़ी में मिलें
जानकारी के मुताबिक, घटना बांका जिले के अमरपुरा थाना इलाके के कुल्हारिया गांव की है। दोनों मृतकों की पहचान साली ममता देवी और उसका जीजा देवानंद उर्फ करण के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि अवैध संबंधों के कारण दोनों की मौत हो गई। रविवार को दोनों के शवों को सड़क किनारे एक झोपड़ी में पाया गया। इसके बाद वहां पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। साथ ही घटनास्थल पर देवानंद की पत्नी, 2 छोटे बच्चे और साथ में ही ससुराल के सभी लोग पहुंचे।

मेरे पति को मेरी छोटी बहन से प्यार हो गया थाः मृतक की पत्नी
देवानंद की पत्नी ने बताया कि शादी के बाद से हम सभी दिल्ली में रहते थे। इसी दौरान मेरे पति को मेरी छोटी बहन से प्यार हो गया और वह उसे दिल्ली ले आया। साथ ही देवानंद की पत्नी ने कहा कि मेरी बहन को दिल्ली लाने के बाद मै अपने बच्चों को लेकर अपने गांव आ गई। इसके बाद मेरे पिता ने पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दी। इसी सिलसिले में 4 दिन पहले मेरा पति और बहन पर भागलपुर आए हुए थे। बताया जा रहा है कि इसी बीच शुक्रवार की रात दोनों की तबीयत खराब हो गई। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, लेकिन दोनों की अस्पताल ले जाने के क्रम में ही मौत हो गई।

मामले की जांच में जुटी पुलिस
घटना के बाद देवानंद के परिजन दोनों शवों को बीती देर रात कुल्हड़िया चौक स्थित एक झोपड़ी में छोड़कर फरार होने की बात कह रहे है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके अतिरिक्त पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं अभी मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!