बेगूसराय में दर्दनाक हादसाः गंगा स्नान करने गए 3 दोस्तों की डूबने से मौत, एक लड़के को लोगों ने बचाया

Edited By Nitika, Updated: 11 Oct, 2021 04:04 PM

बिहार के बेगूसराय जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर गंगा में डूबने से 3 दोस्तों की मौत हो गई है। वहीं एक लड़के को लोगों ने बचा लिया।

 

बेगूसरायः बिहार के बेगूसराय जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर गंगा में डूबने से 3 दोस्तों की मौत हो गई है। वहीं एक लड़के को लोगों ने बचा लिया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। 

जानकारी के अनुसार, घटना बेगूसराय जिले के मटिहानी थाना क्षेत्र की है, जहां पर खोरामपुर गंगा घाट पर 4 दोस्त स्नान करने आए थे। इसी बीच पैर फिसलने के दौरान चारों दोस्त गहरे पानी में चले गए। डूबते हुए लड़कों ने चिल्लाना शुरू कर दिया।

वहीं घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने एक लड़के को बचा लिया जबकि 3 दोस्तों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। बता दें कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के द्वारा शवों की खोजबीन की जा रही है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!