रिया के ड्रग कनेक्शन पर बोले DGP गुप्तेश्वर पांडे- "वो उतनी मासूम नहीं, जितना दिखा रही है"

Edited By Ramanjot, Updated: 14 Sep, 2020 11:54 AM

dgp gupteshwar pandey s statement on rhea chakraborty

बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने रिया चक्रवर्ती के ड्रग कनेक्शन पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि रिया उतनी मासूम नहीं, जितना अपने आप को दिखा रही है।

पटनाः बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने रिया चक्रवर्ती के ड्रग कनेक्शन पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि रिया उतनी मासूम नहीं, जितना अपने आप को दिखा रही है।

अपने एक दिवसीय दौरे पर बक्सर पहुंचे गुप्तेश्वर पांडे ने कहा, "रिया चक्रवर्ती को बचाने के लिए इमोशनल कार्ड खेला जा रहा है, लेकिन सुशांत केस में न्याय के लिए मैं अंतिम सांस तक लड़ूंगा।" उन्होंने कहा कि रिया चक्रवर्ती के मामले में केवल गुप्तेश्वर पांडे की जीत नहीं यह पूरे बिहार की जीत है। सुशांत सिंह राजपूत बिहार का बेटा था। मुझे मुख्यमंत्री का साथ मिला तो हमने लंबी लड़ाई लड़ी और मामले को मुकाम तक पहुंचाया।

डीजीपी ने कहा कि रिया का व्यवहार शुरू से ही संदेह के घेरे में है। जब रिया पर बिहार में एफआईआर हुई तो बिहार पुलिस की टीम मुंबई भेजी गई, लेकिन वो लगातार खुद को छुपा रही थी। उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी के बाद जांच में रिया ड्रग टीम की मेंबर निकली तो दुनिया की आंख खुल गई। पूरी दुनिया को पता लग गया कि रिया उतनी मासूम नहीं, जितना अपने आप को दिखा रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!