Edited By Harman, Updated: 04 Jun, 2025 10:08 AM

बिहार के गयाजी में मंगलवार को रेप पीड़िता के घर एक महिला इलाज करने आए डॉक्टर को बदमाशों ने पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा। वहीं इस घटना में डॉक्टर बुरी तरह से घायल हो गया। जिसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Bihar News: बिहार के गयाजी में मंगलवार को रेप पीड़िता के घर एक महिला इलाज करने आए डॉक्टर को बदमाशों ने पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा। वहीं इस घटना में डॉक्टर बुरी तरह से घायल हो गया। जिसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना जिले के गुरपा थाना क्षेत्र की है। घायल डॉक्टर की पहचान जितेंद्र यादव के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि जितेंद्र यादव रेप पीड़िता के घर उसकी मां का इलाज करने पहुंचे थे। इसी दौरान 10-12 बदमाशों ने उनको पेड़ से बांध कर बुरी तरह से पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। डॉक्टर बुरी तरह से घायल हो गया। वहीं गांव के कुछ लोगों ने छुपकर घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस को घटना की जानकारी मिली। जिसके बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और डॉक्टर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।
रेप पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को बताया कि साल 2021 में गांव के ही तीन लोगों ने लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। जिसका अदालत में केस चल रहा है। वहीं केस को वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। इसी कारण इलाज करने आए डॉक्टर की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। इस मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है जबकि दो आरोपी फरार हैं। एसएसपी आनंद कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि इलाज करने आए डॉक्टर को बुरी तरह से पीटा गया। घटना की जानकारी होने पर डायल 112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर डॉक्टर को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से छानबीन में जुट गई है। वहीं इस घटना से पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।