लखीसरायः डॉक्टरों ने कोरोना के खौफ से 16 वर्षीय युवक का नहीं किया इलाज, हुई मौत

Edited By Nitika, Updated: 02 Aug, 2020 04:44 PM

doctors did not treat the young man

बिहार में कोरोना का खौफ इस कदर बढ़ गया है कि अब तो डॉक्टर भी संक्रमितों का इलाज करने से घबरा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला लखीसराय के सदर अस्पताल से सामने आया है, जहां पर इलाज के अभाव में एक 16 वर्षीय युवक ने दम तोड़ दिया।

 

लखीसरायः बिहार में कोरोना का खौफ इस कदर बढ़ गया है कि अब तो डॉक्टर भी संक्रमितों का इलाज करने से घबरा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला लखीसराय के सदर अस्पताल से सामने आया है, जहां पर इलाज के अभाव में एक 16 वर्षीय युवक ने दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार, मामला लखीसराय के सदर अस्पताल का है, जहां पर लड़के को सर्दी, तेज बुखार के साथ सांस लेने में परेशानी हो रही थी। इसके बाद युवक के परिजन उसे सदर अस्पताल ले आए। इसी बीच जैसे ही डॉक्टरों को पता चला कि ये कोरोना संदिग्ध मामला है तो उन्होंने इलाज करने से इंकार कर दिया। परिजनों ने डॉक्टरों के आगे हाथ भी जोड़़े लेकिन बावजूद इसके भी उन्होंने लड़के का इलाज नहीं किया।

वहीं समय पर इलाज न मिल पाने के कारण युवक की मौत हो गई। बता दें कि इस घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। उन्होंने कहा कि वह अस्पताल में इस उम्मीद के साथ आए थे कि उनका लड़का ठीक हो जाएगा लेकिन डॉक्टरों की लापरवाही ने उसकी जान ले ली।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!