लालू यादव अपनी पत्नी राबड़ी देवी संग पहुंचे देवघर, बोले- BJP भगाओ देश बचाओ...नफरत फैलाने वालों को देश से भगाना है

Edited By Khushi, Updated: 11 Sep, 2023 01:59 PM

former chief minister rabri devi and lalu yadav reached deoghar

राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव आज देवघर पहुंचे। राजद के हजारों नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े, गाजे- बाजे के साथ आज एयर पोर्ट से लेकर देवघर परिसदन तक यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का स्वागत किया।

देवघर/पटना: राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव आज देवघर पहुंचे। राजद के हजारों नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े, गाजे- बाजे के साथ आज एयर पोर्ट से लेकर देवघर परिसदन तक यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का स्वागत किया।

देवघर हवाई अड्डा पर स्वागत करने वालों में झारखंड प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव, प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव, प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव, झारखंड सरकार के मंत्री! सत्यानंद भोगता, बादल पत्रलेख, पूर्व मंत्री सुरेश पासवान, पूर्व सांसद घुरन राम, राष्ट्रीय महासचिव अभय कुमार सिंह, चतरा लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी सुभाष प्रसाद यादव, पूर्व विधायक रामदेव यादव, कल्पना देवी, युवा के अध्यक्ष रंजन यादव, प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार, श्यामदास सिंह, महिला अध्यक्ष रानी कुमारी, इरफान अंसारी, शिवनाथ यादव, अवधेश यादव, भूतनाथ यादव, विजय राम, सुनील यादव रामकुमार यादव, चंद्रशेखर भगत अनिल यादव, मुकेश यादव शामिल थे।

हवाई अड्डा से आने के बाद यादव ने झारखंड के कोने- कोने से आए राष्ट्रीय जनता दल के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और सभी को संगठन मजबूत करने का निर्देश दिया। यादव ने कहा कि भाजपा भागाओ देश बचाओ। देश सभी का है और सभी के लिए बना है। नफरत फैलाने वाले पूरे देश में नफरत फैला रहे है। इस देश से नफरत फैलाने वालों को देश से भगाना है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!