पूर्वी चंपारण में पूर्व प्रमुख के पति की चाकू मारकर हत्या, छह अन्य घायल

Edited By Ramanjot, Updated: 05 Jul, 2020 05:06 PM

former chief s husband stabbed to death in east champaran

बिहार में अपराधी इतने बेखौफ हो गए है कि वे आए दिन बड़ी-बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला पूर्वी चंपारण जिले का है। यहां अपराधियों ने कल्याणपुर प्रखंड की पूर्व प्रमुख के पति की चाकू मारकर हत्या कर दी। वहीं छह अन्य को घायल कर दिया।

मोतिहारीः बिहार में अपराधी इतने बेखौफ हो गए है कि वे आए दिन बड़ी-बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला पूर्वी चंपारण जिले का है। यहां अपराधियों ने कल्याणपुर प्रखंड की पूर्व प्रमुख के पति की चाकू मारकर हत्या कर दी। वहीं छह अन्य को घायल कर दिया।

जानकारी के अनुसार, घटना पूर्वी चंपारण जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि कल्याणपुर प्रखंड की पूर्व प्रमुख के पति जीतेंद्र चौधरी और पिपराखेम पंचायत की मुखिया के पति जे.पी अस्थाना अपने सहयोगियों के साथ शनिवार देर रात हनुमान अराधना का भोज खाकर लौट रहे थे। तभी पिपराखेम गांव के हाई स्कूल के निकट 30-35 की संख्या में पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने जीतेंद्र चौधरी की चाकू मारकर हत्या कर दी। साथ ही वाहन पर सवार छह लोगों को घायल कर दिया।

इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है। वहीं पिपराखेम पंचायत की मुखिया के पति जे.पी अस्थाना को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल भर्ती कराया गया है। साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!