रूपेश हत्याकांड को लेकर राज्यपाल से मिले पूर्व मंत्री व विधायक, की CBI जांच की मांग

Edited By Ramanjot, Updated: 05 Feb, 2021 11:00 AM

former minister and mla met governor on rupesh murder case

बिहार में विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात की और उन्हें एक ज्ञापन देकर एक एयरलाइन अधिकारी की हत्या के मामले की सीबीआई जांच की मांग की। उन्होंने मृतक रूपेश सिंह के परिवार के सदस्यों द्वारा...

पटनाः बिहार में इंडिगो एयरलाइन में इंडिगो एयरलाइन में रूपेश सिंह की हत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। हाल ही में पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है। इसी बीच विभिन्न राजनीतिक पार्टियों ने मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। इस संबंध में राजनीतिक पार्टियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को राज्यपाल फागु चौहान एक ज्ञापन सौंपा है।

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मृतक रूपेश कुमार सिंह के परिवार के सदस्यों द्वारा पुलिस की कहानी पर अविश्वास जताए जाने को रेखांकित किया। पुलिस का दावा है कि हत्या ''रोड रोज'' का मामला है। रूपेश कुमार सिंह इंडिगो एयरलाइन में स्टेशन प्रबंधक थे। पूर्व मंत्री राम जत्न सिन्हा ने पत्रकारों से कहा, "हम हैरान है कि डीजीपी एसके सिंघला ने दावा किया था कि यह सुपारी हत्या का मामला है? जिस ऋतुराज को उन्होंने हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है, वह सुपारी हत्यारा नहीं है।"

पुलिस के मुताबिक, ऋतुराज कथित रूप से दो पहिया वाहनों की चोरी करता है। उसके वाहन की पिछले साल नवंबर में रूपेश सिंह की कार से कथित रूप से टक्कर हो गई थी और रूपेश ने गुस्से में आकर उसे गाली दी थी। हालांकि रूपेश की बहन ने पुलिस के इस दावे का खंडन किया और कहा कि उनका भाई लड़ाई-झगड़ा करने वालों में से नहीं था। बहरहाल, कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री वीणा साही ने कहा, "हम निश्चित हैं कि ऋतुराज बली का बकरा है।" उन्होंने कहा, "उसे बड़े लोगों को बचाने के लिए पकड़ा गया है जो हत्या में शामिल हो सकते हैं। सीबीआई जांच के बिना, हमें नहीं लगता है कि मामले में न्याय होगा।"

ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने वालों में साही के अलावा, पूर्व मंत्री अजीत कुमार (जदयू के पूर्व नेता) और सुरेश शर्मा (भाजपा), पूर्व विधायक अवनीश कुमार (भाजपा) और पूर्व सांसद अरूण कुमार (आरएलएसपी) शामिल हैं। इस बीच, पुलिस अपने दावे पर कायम है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) जितेंद्र कुमार ने कहा कि जांच करने वाली टीम तारीफ की हकदार है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!