Edited By Ramanjot, Updated: 18 Feb, 2026 04:08 PM

सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है और इसका सीधा असर बिहार के सर्राफा बाजारों पर भी दिख रहा है। राजधानी पटना समेत राज्य के प्रमुख शहरों में आज सोना महंगा हुआ है, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में हल्की नरमी देखी गई।
Gold Price Today: सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है और इसका सीधा असर बिहार के सर्राफा बाजारों पर भी दिख रहा है। राजधानी पटना समेत राज्य के प्रमुख शहरों में आज सोना महंगा हुआ है, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में हल्की नरमी देखी गई।
MCX पर उछाल, बिहार के बाजारों में हलचल
Multi Commodity Exchange of India (MCX) पर सोने का वायदा भाव आज करीब 1.08% बढ़कर 1,53,060 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। पिछले सत्र में यह 1,51,800 रुपये पर था। बाजार जानकारों के अनुसार, जनवरी के अंत में सोना 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर तक पहुंच चुका है, जिसके बाद अब कीमतों में करेक्शन और रिकवरी का दौर जारी है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर
वैश्विक स्तर पर हाजिर सोना करीब 4,938.70 डॉलर प्रति औंस के आसपास रहा। डॉलर की मजबूती और भू-राजनीतिक हालात में नरमी की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में दबाव देखा गया, जिसका असर भारतीय बाजारों में भी मिला-जुला दिख रहा है।
IBJA के अनुसार आज का सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम)
Indian Bullion and Jewellers Association (IBJA) के ताजा आंकड़ों के अनुसार:
- कैरेट सुबह का रेट दोपहर का रेट
- 24 कैरेट ₹1,51,865 ₹1,51,963
- 23 कैरेट ₹1,51,257 ₹1,51,354
- 22 कैरेट ₹1,39,108 ₹1,39,198
- 18 कैरेट ₹1,13,899 ₹1,13,972
- 14 कैरेट ₹88,841 ₹88,898
बिहार के प्रमुख शहरों में आज का गोल्ड रेट (10 ग्राम)
पटना (Patna Gold Rate Today)
- 24 कैरेट: ₹1,54,250
- 22 कैरेट: ₹1,41,400
- 18 कैरेट: ₹1,15,700
गया (Gaya Gold Price)
- 24 कैरेट: ₹1,54,100
- 22 कैरेट: ₹1,41,250
- 18 कैरेट: ₹1,15,550
मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur Gold Rate)
- 24 कैरेट: ₹1,54,200
- 22 कैरेट: ₹1,41,350
- 18 कैरेट: ₹1,15,650
भागलपुर (Bhagalpur Gold Price)
- 24 कैरेट: ₹1,54,180
- 22 कैरेट: ₹1,41,300
- 18 कैरेट: ₹1,15,600
नोट: स्थानीय टैक्स, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर के अनुसार रेट में हल्का अंतर संभव है।
दिल्ली सर्राफा बाजार में क्या रहा हाल?
All India Sarafa Association के अनुसार दिल्ली में 24 कैरेट सोना गिरावट के साथ ₹1,57,000 प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) पर आ गया। इससे पहले यह 1,59,200 रुपये पर बंद हुआ था। कमजोर मांग और वैश्विक संकेतों के चलते मंगलवार को कीमतों में करीब 2% तक की गिरावट दर्ज की गई थी।
वायदा बाजार में क्यों आया उतार-चढ़ाव?
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर COMEX गोल्ड अप्रैल डिलीवरी में गिरावट देखी गई। मजबूत डॉलर और सुरक्षित निवेश (Safe Haven) की मांग घटने से वायदा कीमतों पर दबाव पड़ा। हालांकि, घरेलू निवेशकों की खरीदारी से आज हल्की रिकवरी देखने को मिली है।