मातम में बदली शादी की खुशियां, सड़क दुर्घटना में दुल्हे के बड़े भाई की मौत

Edited By Ramanjot, Updated: 06 Jul, 2020 02:14 PM

groom elder brother dies in road accident

बिहार में बेगूसराय जिले में शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गई, जब सड़क दुर्घटना में दुल्हे के बड़े भाई की मौत हो गई। वहीं अन्य दो बाराती घायल हो गए। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

बेगूसरायः बिहार में बेगूसराय जिले में शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गई, जब सड़क दुर्घटना में दुल्हे के बड़े भाई की मौत हो गई। वहीं अन्य दो बाराती घायल हो गए। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, मामला बेगूसराय के मुफस्सिल थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि रविवार की रात बीरपुर थाना के सिकरहुला गांव से बाराती बोलेरो पर सवार होकर लाखो गांव जा रहे थे। तभी कंकौल गांव के निकट अज्ञात वाहन ने बोलेरो में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दुल्हे के बड़े भाई भरत कुमार ठाकुर की मौत हो गई जबकि अन्य दो बाराती घायल हो गए।

इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया। वही दोनों घायलों की पहचान नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के विक्रम कुमार एवं हरिशंकर ठाकुर के रूप में की गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!