कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जिलों को आवश्यक निर्देश जारी

Edited By Ramanjot, Updated: 06 Dec, 2021 11:14 AM

health department alert regarding omicron in bihar

मंगल पांडेय ने रविवार को कहा कि संक्रमण के इस नए वैरिएंट की रोकथाम के संबंध में जिला स्तर पर जरूरी दिशा-निर्देश दिया गया है। जिलों में पहले से बनाए गए डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर एंव कोविड केयर सेंटर में लगे बेड और उपकरणों की साफ-सफाई कर क्रियाशील...

पटनाः बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट है और सभी जिलों को इसके संबंध में आवश्यक निर्देश जारी किया गया है।

मंगल पांडेय ने रविवार को कहा कि संक्रमण के इस नए वैरिएंट की रोकथाम के संबंध में जिला स्तर पर जरूरी दिशा-निर्देश दिया गया है। जिलों में पहले से बनाए गए डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर एंव कोविड केयर सेंटर में लगे बेड और उपकरणों की साफ-सफाई कर क्रियाशील करने के आदेश दिए गए हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर कोरोना के मरीजों को भर्ती किया जा सके।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इसके साथ ही जिलों के पदाधिकारियों को ओमिक्रोन के प्रबंधन को लेकर भारत सरकार से जारी दिशा-निर्देश का पालन सुनश्चित करने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि विदेश से भारत लौटने वाले बिहार के प्रवासियों की सूची जिलावार प्रतिदिन भेजी जा रही है। सूची के आधार पर चिह्नित व्यक्तियों से दूरभाष पर संपर्क कर तथा उनके घर पर स्वास्थ्य कर्मियों को भेजकर सैंपल कलेक्शन किया जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!