हिंदुस्तान पेट्रोलियम गैस एजेंसी के गोदाम में लगी भीषण आग, एक-एक कर फटते रहे सिलेंडर

Edited By Ramanjot, Updated: 16 Apr, 2021 01:24 PM

hindustan petroleum gas agency s warehouse caught fire

बिहार में पश्चिम चम्पारण जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के संत घाट स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम गैस एजेंसी के एक गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद गोदाम में रखे सिलेंडरों में एक-एक कर विस्फोट होने लगा। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

बेतियाः बिहार में पश्चिम चम्पारण जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के संत घाट स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम गैस एजेंसी के एक गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद गोदाम में रखे सिलेंडरों में एक-एक कर विस्फोट होने लगा। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

जिला पदाधिकारी कुन्दन कुमार ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार की देर रात सूचना मिली कि बेतिया संत घाट के समीप हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के गोदाम में आग लग गई है। सूचना के आलोक में तत्काल आपदा प्रबंधन की टीम, अग्निशामक दल, जिला प्रशासन, और पुलिस प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
PunjabKesari
वहीं गोदाम में रखीं कई गाड़ियां भी जलकर राख हो गई। सूत्रों ने बताया कि आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!