Edited By Swati Sharma, Updated: 26 Aug, 2023 04:53 PM

मोतिहारी के रक्सौल अनुमंडल क्षेत्र में 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर कई लोग भड़काऊ पोस्ट डाल कर लोगों को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं, जिसके बाद जिला प्रशासन ने ये फैसला लिया है।
मोतिहारीः मोतिहारी के रक्सौल अनुमंडल क्षेत्र में 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर कई लोग भड़काऊ पोस्ट डाल कर लोगों को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं, जिसके बाद जिला प्रशासन ने ये फैसला लिया है।
क्या था मामला?
बता दें कि दरपा थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में महावीरी झंडा निकला था। झंडा कचहरी टोला से होकर शांतिपूर्ण तरीके से पछियारी टोला पहुंची थी। इसी दौरान 2 पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद छिड़ गया। देखते ही देखते हिंसक ईंट-पत्थर चलने लगे। जिसके बाद पुलिस की टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले को शांत कराया था। जुलूस में शामिल कई लोगों को चोट आई। इसमें दरपा थाना के कई स्टाफ को भी चोटें आई थी। हालांकि पुलिस ने मामले को बढ़ने नहीं दिया और लोगों को शांत कराकर झंडा संपन्न कराया। इस मामले में 24 नामजद और 100 से अधिक अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसमे 5 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका हैं।
"ऐसे लोगों पर की जाएगी सख्त कार्रवाई"
वही, अब घटना के बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोग आपत्तिजनक पोस्ट डाल कर लोगों को भड़का रहे हैं। जिसको देखते हुए जिला प्रशासन ने रक्सौल अनुमंडल क्षेत्र में 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी है। नेट शनिवार 11 बजे से बंद कर दिया गया है। डीएम ने कहा ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।